पहले दिन ही पकड़ाया फरजी चालक

Published at :15 Jul 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन ही पकड़ाया फरजी चालक

बेतिया : ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शुरू हुई नयी योजना के शुभारंभ में ही फरजीवाड़ा पकड़ा गया़ आवेदित अभ्यर्थियों में से एक अपने भाई के डीएल के लिए ट्रायल में गाड़ी चलाने आ पहुंचा था़ बकायदे ट्रायल शुरू भी हो गई, लेकिन ऐन मौके पर आवेदन की फोटो से एमवीआई ने फरजीवाड़ा पकड़ लिया़ फटकार […]

विज्ञापन

बेतिया : ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शुरू हुई नयी योजना के शुभारंभ में ही फरजीवाड़ा पकड़ा गया़ आवेदित अभ्यर्थियों में से एक अपने भाई के डीएल के लिए ट्रायल में गाड़ी चलाने आ पहुंचा था़ बकायदे ट्रायल शुरू भी हो गई, लेकिन ऐन मौके पर आवेदन की फोटो से एमवीआई ने फरजीवाड़ा पकड़ लिया़ फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखाया और सही अभ्यर्थी को ट्रायल के लिए भेजने को कहा़

एमवीआई अरूण कुमार ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कुल 36 लोगों का आवेदन मिला था, जिन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया था़ सभी का ट्रायल लिया गया़ इसमें सभी सफल हुए हैं, अब इनका डीएल जारी हो सकेगा़ गौरतलब हो कि शहर के आईटीआई मैदान में ट्रायल का इंतजाम किया गया है़

यहां एल आकार की पिच बनाया गया है़ जहां डीएल के लिए आवेदन करने वालों से गाड़ी चलाकर उनके कुशल ड्राइवर होने की परीक्षा ली जा रही है़ यह योजना बेतिया में अब शुरू हुई है़ इससे पहले ऐसे ही डीएल जारी कर दिये जाते थे़

भाई के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आया था ट्रायल में गाड़ी चलाने, एमवीआइ ने दिखाया बाहर का रास्ता
आइटीआइ परिसर में 36 लोगों का लिया गया ट्रायल, सभी पास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन