बरात जा रही गाड़ी पेड़ से टकरायी, छह जख्मी

Published at :15 Jul 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
बरात जा रही गाड़ी पेड़ से टकरायी, छह जख्मी

पुलिस ने गाड़ी की जब्त दो की हालत गंभीर गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव के समीप सहोदरा-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर एक पेड़ से बारात की गाड़ी जा टकरा गयी़ जिसमें छह लोग जख्मी हो गये़ वहीं की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ घटना को लेकर बताया जा रहा है कि भिखनाठोरी से […]

विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की जब्त

दो की हालत गंभीर
गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव के समीप सहोदरा-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर एक पेड़ से बारात की गाड़ी जा टकरा गयी़ जिसमें छह लोग जख्मी हो गये़ वहीं की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ घटना को लेकर बताया जा रहा है कि भिखनाठोरी से एक बारात बेतिया के लिए जा रही थी़
गत 8 बजे रात में तेज गति के कारण स्कॉपियो गाड़ी (बीआर22पी3300) एक सेबल के पेड़ से टकरा गयी़ इसमें छह लोग गंभीर जख्मी हो गये़ थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त थाने लाया गया है़ वहीं सूत्रों की माने तो यह बरात धमौरा पंचायत का पूर्व मुखिया दयानंद सहनी के पुत्र का बरात भिखनाठोरी से बेतिया जा रही है़ घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी को छोड़ बाकी आगे निकल गये़ वहीं घायलों का इलाज के लिए बेतिया पहुंचाया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन