अस्पताल में विस्फोट कर डॉक्टरों से मांगी रंगदारी

बेतिया : एसपी कार्यालय के समीप सिविल कोर्ट के सामने स्थित साईं संजीवनी अस्पताल के डॉक्टरों से दस-दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी के लिए अस्पताल गेट पर विस्फोट कर ग्रिल में परचा छोड़ा गया है. परचा रॉयल नाम के संगठन की ओर से लगाया गया है. इसमें रंगदारी की राशि नहीं […]
बेतिया : एसपी कार्यालय के समीप सिविल कोर्ट के सामने स्थित साईं संजीवनी अस्पताल के डॉक्टरों से दस-दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी के लिए अस्पताल गेट पर विस्फोट कर ग्रिल में परचा छोड़ा गया है. परचा रॉयल नाम के संगठन की ओर से लगाया गया है. इसमें रंगदारी की राशि नहीं देने पर अस्पताल को बम से उड़ाने व डॉक्टरों को मारने की धमकी दी गयी है. हालांकि, पुलिस ने बम विस्फोट की घटना से इनकार किया है.
अस्पताल के नाइट गार्ड की सूचना पर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. नाइट गार्ड बैरिया के भितहां निवासी मोतीलाल प्रसाद ने धमाका होने की बात कही है. मोतीलाल के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 8.55 बजे बाइक से कुछ लोग आये़ वह कुछ समझ पाता तब तक वहां अचानक धमाका हुआ. वह डर गया और अस्पताल के ही एक कमरे में छिप कर सो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




