हत्यारोपित को आजीवन कारावास

Published at :13 Jul 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित को आजीवन कारावास

पैसे के विवाद में साले की पत्नी की केरोसिन छिड़क कर दी थी हत्या वर्ष 2014 में चनपटिया थाना के रानीपुर में हुई थी घटना बेतिया : पैसे के विवाद को लेकर ननदोई द्वारा अपने साले के पत्नी की जला कर हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपित मृतिका के ननदोई गेनु चौधरी को आजीवन […]

विज्ञापन

पैसे के विवाद में साले की पत्नी की केरोसिन छिड़क कर दी थी हत्या

वर्ष 2014 में चनपटिया थाना के रानीपुर में हुई थी घटना
बेतिया : पैसे के विवाद को लेकर ननदोई द्वारा अपने साले के पत्नी की जला कर हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपित मृतिका के ननदोई गेनु चौधरी को आजीवन कारावास तथा दस हजार रूपया अर्थदंड की सजा सुनाया है़ सजा प्राप्त गेनु चौधरी चौतरवा थाने के चंदरपुर गाव का रहने वाला है. यह फैसला षष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पति तिवारी ने सुनाया है. अपर लोक अभियोजक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चनपटिया थाना के रानी पुर निवासी सत्यनारायण पटेल की पत्नी आरती पटेल को 18 मार्च 2014 को उसके ननदोई गेनु चौधरी ने केरोसिन तेल छिड़क कर जला दिया था
और भाग गया था. जख्मी हालत में आरती पटेल को चनपटिया पीएचसी में भर्ती कराया गया़ जहां उसने मृत्यु पूर्व अपना बयान डॉक्टर व अपनी पति की उपस्थिति में पुलिस को दिया़ जिसके आधार पर चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी़ बयान देने के बाद आरती की मृत्यु हो गयी़ उसने अपने बयान में यह बताया था कि उसके ननदोई गेनु चौधरी और पति सत्यनारायण के बीच पैसे को लेकर विवाद था़
घटना के दिन गेनु उसके घर रानीपुर आया तथा रात में वहीं रूका़ कल होकर दिन में उसने पति के साथ झगड़ा-झंझट किया़ जब उसके पति घर से बाहर चले गये तो गेनु ने किरासन तेल छिड़क कर उसे जला दिया और भाग गया़ इसी मामले का स्पीडी ट्रायल के माध्यम से महज दो वर्षों में सुनवाई पूरी करते हुए न्यायालय ने यह सजा सुनाई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन