नो इंट्री में कैदी वाहन से लगा जाम, हलकान हुए लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तैनात सिपाहियों की मनमानी चरम पर है़ स्टेशन चौक पर तैनात तीन सिपाहियों पर टेंपों चालकों से दस-दस रुपये की अवैध वसूली करने के मामले में जहां वरदी पर दाग लगा़ वहीं सोमवार को नो-इंट्री में ट्रैफिक के सिपाहियों द्वारा वाहन घुसाने का मामला दिखा़ […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तैनात सिपाहियों की मनमानी चरम पर है़ स्टेशन चौक पर तैनात तीन सिपाहियों पर टेंपों चालकों से दस-दस रुपये की अवैध वसूली करने के मामले में जहां वरदी पर दाग लगा़ वहीं सोमवार को नो-इंट्री में ट्रैफिक के सिपाहियों द्वारा वाहन घुसाने का मामला दिखा़
नो-इंट्री में वाहन घुसने के संग ही शहर में भीषण जाम लग गई़ शहर में समाहरणालय चौक, जनता सिनेमा, तीन लालटेन चौक, पावर हाउस हर जगह वाहन रेंगते नजर आये़ इधर, माले कार्यकर्ताओं के बिहार बंद के तहत सड़क जाम करने से भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई दिखी़ एनएच 28बी व छावनी चौक पर भी जाम का नजारा दिखा़ सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुआ़ बच्चे भी जाम में फंसे दिखे़ साइकिल तक के निकलने के लिए रास्ता नहीं था़ करीब तीन घंटे में जाम की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क खाली हुआ़
रात नौ बजे तक नो-इंट्री
शहर में सुबह आठ बजे से रात के नौ बजे तक बड़े वाहनों के लिए नो-इंट्री का नियम है़ यह नियम सरकारी, गैर-सरकारी सभी वाहनों के लिए सामान रुप से लागू है. बावजूद इसके आये नो-इंट्री में लापरवाही के मामले आते रहे है़ं
शहर में तैनात ट्रैफिक सिपाहियों ने टेम्पो से अवैध वसूली के बाद अब नो-इंट्री के नियमों में बरती लापरवाही
पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




