बिहार : बेतिया में नौ वर्षीय मासूम छात्र पर फेंका तेजाब

Updated at : 11 Jul 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेतिया में नौ वर्षीय मासूम छात्र पर फेंका तेजाब

बेतिया :पश्चिमी चंपारणके नौतन थाना क्षेत्र के तेल्हुआ गांव में नौ वर्षीय छात्र पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर हालत में मासूम रंगलाल को एमजेके सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ तेजाब किसने और क्यों फेंका, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं […]

विज्ञापन

बेतिया :पश्चिमी चंपारणके नौतन थाना क्षेत्र के तेल्हुआ गांव में नौ वर्षीय छात्र पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर हालत में मासूम रंगलाल को एमजेके सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ तेजाब किसने और क्यों फेंका, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं की गयी है. मासूम का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है.

तेल्हुआ गांव के रहनेवाले तपसी चौधरी गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं. सुबह के समय रंगलाल अपने पिता की दुकान पर बैठा था. रोज की तरह रविवार को भी रंगलाल दुकान से वापस आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में किसी ने उसपर तेजाब फेंक दिया. चिल्लाते हुए रंगलाल अपने घर की ओर भागा.

चेहरा व शरीर तेजाब से झुलसा देख परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गये. वहां बर्न वार्ड में भरती कर उसका इलाज किया जा रहा है. मामले में नौतन थानाध्यक्ष ने बताया, शिकायत नहीं मिली है. बयान के आधार पर जांच की जायेगी.

बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी
एसिड अटैक का शिकार हुए मासूम रंगलाल का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है. उसके माता-पिता किसी से भी कोई रंजिश या दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं. हालांकि, उसकी स्थिति देख अस्पताल में हर कोई कह रहा है कि एक बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन