राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये 112 मामले

बेतिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया़ जिसका उद्घाटन एडीजे प्रथम दिपेंद्र कुमार दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया़ लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर कुल 112 वादों का निष्पादन किया गया़ जिसमें बिजली विभाग के 79 तथा बीएसएनएल के 33 मामले शामिल रहे़ वाद […]
बेतिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया़ जिसका उद्घाटन एडीजे प्रथम दिपेंद्र कुमार दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया़ लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर कुल 112 वादों का निष्पादन किया गया़ जिसमें बिजली विभाग के 79 तथा बीएसएनएल के 33 मामले शामिल रहे़ वाद के निष्पादन के बाद बिजली विभाग को समझौता राशि के रूप में 785689 रुपया तथा बीएसएनएल को 134130 रुपया प्राप्त हुआ़ मौके पर एडीजे राजकिशोर पांडेय, एसडीजेएम जितेश कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी व बिजली तथा बीएसएनएल के प्रतिनिधि मौजूद रहे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




