सिंचाई के लिए नहरें भी नहीं आ रहीं काम

बेतिया : किसानों की परेशानी कब कम होगी कहना मुश्किल है़ मॉनसून ने दस्तक दिया तो आस बंधी की खुब बारिश होगी समय से धान की रोपनी होगी और गन्ने को पर्याप्त रूप में पानी मिलेगा़ लेकिन ऐसा होने से रहा़ मॉनसून अब किसानो को रूला रहा है़ सिंचाई के प्रमुख साधनो में से एक […]
बेतिया : किसानों की परेशानी कब कम होगी कहना मुश्किल है़ मॉनसून ने दस्तक दिया तो आस बंधी की खुब बारिश होगी समय से धान की रोपनी होगी और गन्ने को पर्याप्त रूप में पानी मिलेगा़ लेकिन ऐसा होने से रहा़ मॉनसून अब किसानो को रूला रहा है़ सिंचाई के प्रमुख साधनो में से एक वितरणियों और उप वितरणियों की हालत ऐसी है कि खेतों तक पानी नही पहुंच रहा़ इसकी सबसे बड़ी वजह इनमें खर पतवार का उगना है़
अगर नरकटियागंज के साठी बेलवा नहर की बात करे तो आज की तारीख में यह नाली में तब्दील हो गई है़ इस नहर के माध्यम से करीब 23 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है़ दोन और त्रिवेणी कैनाल से निकलने वाली वितरणियो को देखने के बाद यह पता चल जाएगा कि इनके हालात क्या है़ तिरहुत कैनाल द्वारा निकलने वाली वितरणियो की भी यही स्थिति है़ लेकिन विभागीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि दो दिनो के अंदर किसानो के खेतो तक पानी पहुंचा दिया जाएगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




