रॉयल ग्रुप का मास्टर माइंड व पर्चा राइटर कुणाल सहित सभी अपराधी हैं जेल में

Published at :04 Jul 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
रॉयल  ग्रुप का मास्टर माइंड व पर्चा राइटर कुणाल सहित सभी अपराधी हैं जेल में

दो दिन पूर्व रॉयल ग्रुप के अपराधियों को रिमांड पर ले की थी पूछताछ बीडीओ से रंगदारी मामले में पांच को पकड़ा बेतिया पुलिस शनिवार की रात भर अपराधियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोतिहारी शहर में करती रही छापेमारी योगापट्टी बीडीअो से मांगी गयी थी 50 लाख की रंगदारी बेतिया : योगापट्टी रामानुज […]

विज्ञापन

दो दिन पूर्व रॉयल ग्रुप के अपराधियों को रिमांड पर ले की थी पूछताछ

बीडीओ से रंगदारी मामले में पांच को पकड़ा
बेतिया पुलिस शनिवार की रात भर अपराधियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोतिहारी शहर में करती रही छापेमारी
योगापट्टी बीडीअो से मांगी गयी थी 50 लाख की रंगदारी
बेतिया : योगापट्टी रामानुज कुमार कौशिक से मांगी गयी 50 लाख रंगदारी के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में ली है.संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं सूत्रों की माने,तो बीडीओ से रंगदारी मामले में बेतिया पुलिस शनिवार की रात भर मोतिहारी शहर में छापेमारी करती रही है. पुलिस रंगदारी मामले में अपराधियों द्वारा प्रयुक्त किये गये मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर छापेमारी की.
हालांकि पुलिस को इसमें बड़ी अब तक नहीं मिल सकी है. रंगदारी मामले में हिरासत में लिए गये संदिग्धों के मामले में पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. यहां बात दें कि योगापट्टी बीडीओ रामानुज कौशिक के सरकारी मोबाइल पर 9661403571 मोबाइल नंबर से फोन कर अपराधियों ने 50 लाख रंगदारी 24 जून को मांगी थी. रंगदारी की राशि मोतिहारी चंडी स्थान के समीप देने की बात कही गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की भी धमकी दी गयी थी. इस मामले में बीडीओ ने योगापट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन