12 लीटर चुलाही शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Published at :01 Jul 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
12 लीटर चुलाही शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर 12 लीटर अवैध चुलाही शराब के साथ एक धंधेबाज को गुरुवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक हीरो बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार कारोबारी मझौलिया थाना के ढ़ाब मझरिया निवासी कपिलदेव मुखिया का पुत्र सुखई मुखिया बताया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर 12 लीटर अवैध चुलाही शराब के साथ एक धंधेबाज को गुरुवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक हीरो बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार कारोबारी मझौलिया थाना के ढ़ाब मझरिया निवासी कपिलदेव मुखिया का पुत्र सुखई मुखिया बताया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अहवर मझरिया गांव से बाइक सवार अवैध शराब के कारोबारी जा रहे हैं.

सूचना के आधार पर छापेमारी कर अहवर मझरिया के भोला मुखिया के घर के समीप बाइक सवार अवैध शराब के कारोबारी सुखई को धर-दबोचा गया. बाइक पर लदी 12 लीटर अवैध चुलाही शराब व बाइक को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुखई पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन