रंगदारी नहीं देने पर घर मेें घुस कर पीटा, की तोड़फोड़

दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट के एक मामले में रंगदारी की बात गुरुवार को सामने आयी. इसमें अभियुक्त ने घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि सामान को तोड़फोड़ डाला. इस मामले को लेकर पीड़ित लक्ष्मीसागर निवासी रहमती खातून ने आवेदन दिया. उनका कहना है कि मेरे पति सउदी अरब में […]
दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट के एक मामले में रंगदारी की बात गुरुवार को सामने आयी. इसमें अभियुक्त ने घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि सामान को तोड़फोड़ डाला. इस मामले को लेकर पीड़ित लक्ष्मीसागर निवासी रहमती खातून ने आवेदन दिया. उनका कहना है कि मेरे पति सउदी अरब में रहते हैं. एक माह पूर्व रहमत अली ने चुनाव लड़ने के नाम पर बतौर रंगदारी 50 हजार रुपये की मांग की थी.
नहीं देने पर जान मारने की धमकी दे रहे थे. गत सात जून की देर रात वे अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैश होकर घर में घुस आये. मारपीट की. सोने का चेन छीन लिया. घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ दिया. विवि थानाध्यक्ष ने इस तरह की किसी घटना से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




