रामनगर के राजा पर िगरफ्तारी का वारंट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : रामनगर के राजा संजय िवक्रम शाह की िगरफ्तारी कभी भी हो सकती है. कोर्ट ने इसको लेकर वारंट जारी कर िदया है. राज की रानी ने राजा के िखलाफ गंभीर आरोप लगाते हुये कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. इसी पर सुनवाई करते हुये एसडीजेएम जितेश कुमार की कोर्ट ने राजा की िगरफ्तारी […]
विज्ञापन
बेतिया : रामनगर के राजा संजय िवक्रम शाह की िगरफ्तारी कभी भी हो सकती है. कोर्ट ने इसको लेकर वारंट जारी कर िदया है. राज की रानी ने राजा के िखलाफ गंभीर आरोप लगाते हुये कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. इसी पर सुनवाई करते हुये एसडीजेएम जितेश कुमार की कोर्ट ने राजा की िगरफ्तारी का वारंट जारी िकया है. इसमें िगरफ्तार करने के बाद राजा को कोर्ट में पेश करने का आदेश भी िदया है.
मामला प्रताड़ना का है़ रानी सरिता शाह ने कोर्ट में वाद दायर कर राजा संजय विक्रम शाह पर गंभीर आरोप लगाये है़ं इसके मुताबिक, राजा संजय ने उनके साथ मारपीट की़ घर से भी निकाल दिया़ सिगरेट से दागने का भी रानी ने आरोप लगाया है़ आरोप यह भी है कि राजा ने बेतिया स्थित रानी के आवास पर आकर उन्हें धमकी भी दी थी़ एसडीजेएम जितेश कुमार ने मामले की जांच के बाद इसमें मुकदमा चलाने का आदेश दिया़ इसी बीच राजा संजय विक्रम शाह ने जिला जज की कोर्ट में अग्रिम जमानत का आवेदन दाखिल िकया. िजस पर सुनवाई करते हुये िजला जज ने राजा को एक माह के अंदर एसडीजेएम की कोर्ट में पेश होने का आदेश िदया, लेिकन राजा ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं िकया. इसके बाद सुनवाई करते हुये एसडीजेएम ने िगरफ्तारी का वारंट जारी कर िदया.
एसडीजेएम कोर्ट ने
िदया आदेश
पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में एसडीजेएम कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रानी सरिता शाह ने कोर्ट में दायर किया है मुकदमा, लगाये आरोप
– आदेश के बाद भी कोर्ट में हािजर नहीं हुये थे राजा संजय िवक्रम शाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




