वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक और तेंदुए की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगहा (प. चंपारण) :वाल्मीकिव्याघ्र परियोजना के वाल्मीकि नगर जंगल से बुधवार की देर शाम एक तेंदुए का शव बरामद हुआ. शव वन क्षेत्र के वन कक्ष संख्या 28 के समीप एक झाड़ी में पड़ा हुआ था, जो पूरी तरह सड़ गया है. आशंका जतायी जा रही है कि तेंदुए की मौत के पीछे शिकारियों का […]
विज्ञापन
बगहा (प. चंपारण) :वाल्मीकिव्याघ्र परियोजना के वाल्मीकि नगर जंगल से बुधवार की देर शाम एक तेंदुए का शव बरामद हुआ. शव वन क्षेत्र के वन कक्ष संख्या 28 के समीप एक झाड़ी में पड़ा हुआ था, जो पूरी तरह सड़ गया है. आशंका जतायी जा रही है कि तेंदुए की मौत के पीछे शिकारियों का हाथ है. मृत तेंदुए की उम्र लगभग 10 साल बतायी जा रही है.
बताया जाता है कि गश्त के दौरान वनपाल व अन्य कर्मी जब कक्ष संख्या 28 के पास से गुजर रहे थे, तो झाड़ियों से आ रही दुर्गंध के कारण वे वहां रुक गये.
जब उन्होंने देखा, तो पाया कि झाड़ियों के बीच एक तेंदुए का शव पड़ा है, जो बुरी तरह सड़ गया है. तेंदुए के शव की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. रेंजर आरके सिन्हा, वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ के प्रबंधक समीर कुमार सिन्हा, भ्रमणशील चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार सिंह व वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये. रेंजर आरके सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बेसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि तेंदुए की मौत का कारण क्या है.
टाइगर रिजर्व में नहीं थम रहा तेंदुओं की मौत का सिलसिला
तेंदुए की मौत के पीछे शिकारियों का हाथ, वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे
22 जून से ही स्थल पर ड्यूटी का मॉक ड्रिल आरंभ हो जायेगा. अन्यत्र जिले से श्रावणी ड्यूटी में पहुंचे पदाधिकारी समेत पुलिसकर्मियों को स्थल पर ही सारी ब्रीफिंग समय-समय पर की जायेगी, ताकि मेला आते-आते ड्यूटी करनेवाले पदाधिकारी समेत पुलिसकर्मी परिस्थिति के अनुरूप ढल जायेंगे. उनलोगों को मेला ड्यूटी करने में कोई परेशानी नहीं होगी. श्रावणी मेले की पहली सोमवारी तक ही सारी सुरक्षा व्यवस्था सुगम हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










