आचार संहिता का सख्ती से हो पालन

Published at :18 May 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता का सख्ती से हो पालन

चनपटिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीपीआरओ राजीव कुमार ने प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों एवं विभिन्न कोषांग पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.इसमें स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी को दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही बताया गया कि प्रत्याशियों के चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम […]

विज्ञापन

चनपटिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीपीआरओ राजीव कुमार ने प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों एवं विभिन्न कोषांग पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.इसमें स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी को दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही बताया गया कि प्रत्याशियों के चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 20 मई की सुबह पांच बजे से 22 मई शाम तक काम करेगा.

प्रत्याशी कंट्रोल रूम से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते है. वहीं उन्होंने बताया कि प्रखंड की 24 पंचायतों में कुल 322 मतदान केंद्रों में दो मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां मतदाताओं के लिए ठंडा पानी, टेंट आदि की व्यवस्था की गई है. साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पर खास नजर रखी जा रही है. खासकर बगैर अनुमति के रैली एवं भाषण करने वाले प्रत्याशियों पर नजर रखी जा रही है. बैठक में बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, सीओ दिवाकर कुमार, जेई सुभाष मिश्, आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन