''समय से मिलता इलाज तो बच जाती जान'' कुव्यवस्था
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सांसद ने अस्पताल में दौरे के बाद जतायी नाराजगी, बोले गंभीर हालत में मरीजों को तड़पता देख, सांसद ने अधीक्षक को लगायी फटकार बेतिया़ : हादसे की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे सांसद डा संजय जायसवाल ने जमकर नाराजगी जताई. पूरे घटनाक्रम व अस्पताल में इलाज का जायजा लेने के बाद सांसद ने गंभीर आरोप […]
विज्ञापन
सांसद ने अस्पताल में दौरे के बाद जतायी नाराजगी, बोले
गंभीर हालत में मरीजों को तड़पता देख, सांसद ने अधीक्षक को लगायी फटकार
बेतिया़ : हादसे की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे सांसद डा संजय जायसवाल ने जमकर नाराजगी जताई. पूरे घटनाक्रम व अस्पताल में इलाज का जायजा लेने के बाद सांसद ने गंभीर आरोप लगाये. बोले कि यदि अस्पताल में समय से डॉक्टर पहुंच जाते तो घायलों को बचाया जा सकता था.
सांसद डा जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में रात के समय जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी थी. सीनीयर डॉक्टर नहीं थे. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोग घंटों तड़पते रहे.
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इसकी सूचना न तो अपने सीनियर को दिया व न हीं समुचित इलाज करने की जहमत उठायी. कुव्यवस्था को लेकर उन्होंने एमजेके अस्पताल अधीक्षक डा. अरूण कुमार सिंह को फटकार लगायी व व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.
वहीं नौतन विधायक नारायण साह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की कुव्यवस्था का देन है कि आये दिन मरीजों की मौत होती है. हंगामा भी होता है. हंगामें को जोर जबरदस्ती दबा दिया जाता है, लेकिन इसमें सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










