जिले के सभी स्कूल हुए मॉर्निंग, 6.30 बजे से अब िकया जायेगा संचालन

बेतिया : भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों का मंगलवार से मॉर्निंग संचालन होगा. मॉर्निंग स्कूल सुबह 6.30 बजे से संचालित होगा. स्कूलों में छुट्टी का समय 11.30 बजे निर्धारित की गयी है. इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों का मॉर्निंग […]
बेतिया : भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों का मंगलवार से मॉर्निंग संचालन होगा. मॉर्निंग स्कूल सुबह 6.30 बजे से संचालित होगा. स्कूलों में छुट्टी का समय 11.30 बजे निर्धारित की गयी है. इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह ने दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों का मॉर्निंग संचालन किया जायेगा. मॉर्निंग स्कूलों का संचालन ग्रीष्मावकाश तक होता रहेगा. इसको लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश दे दिया गया है.
मॉर्निंग स्कूल संचालन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है,तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




