आग से दो एकड़ जंगल जला

Published at :17 Feb 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
आग से दो एकड़ जंगल जला

हरनाटांड़ : वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष के मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल में आग लगने से लगभग दो एकड़ जंगल जल कर राख हो गया. मदनपुर रेंजर आनंद कुमार ने बताया कि यह आग वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप कक्ष संख्या- 3 में लगी थी. काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों व वन गश्ती दल […]

विज्ञापन

हरनाटांड़ : वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष के मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल में आग लगने से लगभग दो एकड़ जंगल जल कर राख हो गया. मदनपुर रेंजर आनंद कुमार ने बताया कि यह आग वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप कक्ष संख्या- 3 में लगी थी. काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों व वन गश्ती दल की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया. वनकर्मियों द्वारा चरवाहों को चिन्हित किया जा रहा है. ताकि आग लगाने वाले चरवाहों पर कारवाई की जा सके.

पांच एकड़ गन्ना की फसल जली
भितहा. प्रखंड के सेमरबारी पंचायत के प्रेमही रेता में सोमवार की देर शाम गन्ना खेत में आग लगने से करीब पांच एकड़ गन्ना की फसल जल कर राख हो गयी. सीओ चांद बिहारी शरण ने बताया कि अगलगी में रामचंद्र यादव, रंगलाल यादव और लालबाबू यादव का गन्ना जला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन