जिले में गाजे-बाजे के साथ विसर्जित हुई सरस्वती प्रतिमा

बेतिया : थाना क्षेत्र के कई जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा का विजर्सन शांति पूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान बीजे की धुन पर छात्रों ने मां सरस्वती की जयकार लगाते हुए घाटों पर गये. इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रही. बैरिया़ थाना क्षेत्र मे 91 जगहों पर हो रहे मां सरस्वती […]
बेतिया : थाना क्षेत्र के कई जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा का विजर्सन शांति पूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान बीजे की धुन पर छात्रों ने मां सरस्वती की जयकार लगाते हुए घाटों पर गये. इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रही. बैरिया़ थाना क्षेत्र मे 91 जगहों पर हो रहे मां सरस्वती का पूजा-अर्चना सोमवार को संपन्न हो गया. इस दौरान सभी सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों से छात्रों ने प्रतिमा की विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ निकले.
जो थाना क्षेत्र के लौकरिया, बथना, कोहरीपट्टी, सिंगही घाटों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया. वहीं सुरक्षा व्यवस्था मे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी दल-बल के साथ मौजूद रहे. सिकटा़ मां सरस्वती की पूजा का विसर्जन बड़े धूमधाम के साथ गाजे-बाजे के साथ किया गया. बाजार के विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए छठिया घाट स्थित तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया गया. पुलिस प्रशासन का सुरक्षा व्यवस्था कायम रहा. नौतन ़ हरदिया, गहिरी, भागड़ रेहुआ, मंगलपुर, गंडक नदी,
सनसरैया नहर सहित दर्जनों तालाबों मे सोमवार को बाजे-गाजे के साथ माता सरस्वती की प्रतिमा विर्सजित की गयी. मृर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन और अंचलाधिकारी श्यामाकांत प्रसाद की चौकसी रही. पिछले दिनों से गांव मे भक्ति का कायम माहौल मूर्ति विसर्जन के बाद शांत हो गया. विसर्जन के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू रहीमपुर के एचएम राजेश प्रसाद, भंगहा के राम प्रसाद, मध्य विद्यालय नौतन शंभु यादव, डबरिया के अशोक राय,
बुनियादी विद्यालय तेल्हुआ के सुमन कुमार, गोसाई टोला के कमलेश प्रसाद मौजूद रहे. मैनाटांड : विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अश्रुपुरीत आंखों से सोमवार को नदी, तलाबों, पोखर, नहर आदि मे प्रतिमा का विसर्जन किया. छात्रों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया. वहीं डीजे मे बजने वाले भक्ति गानों पर छात्रों ने जमकर जयकारा लगाये. प्रखंड क्षेत्र के पिड़ारी, मैनाटांड, मरजदवा, इनारवा आदि गांवों मे मूर्ति विसर्जन का शिलशिला दिन भर चला. वहीं प्रशासन भी अलर्ट रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




