नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Published at :08 Feb 2016 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
नेत्र जांच शिविर का आयोजन

सिकटा : अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय सिकटा में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मरीजों को मुफ्त में जांच कर दवा वितरण किया गया. वहीं मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया. जिनका ऑपरेशन अखंड ज्योति आई […]

विज्ञापन

सिकटा : अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सारण के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय सिकटा में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मरीजों को मुफ्त में जांच कर दवा वितरण किया गया. वहीं मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया. जिनका ऑपरेशन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा मुफ्त में किया जायेगा. संवाद प्रेषण तक लगभग 110 मरीजों का जांच की गयी.

नेत्र जांच कर रहे चिकित्सक डाॅ अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद के चिह्नित मरीजों का 9 मार्च को ऑपरेशन किया जायेगा. ऑपरेशन में रहने, खाने और दवा का व्यवस्था नि:शुल्क होगी. कैंप के आयोजक रमेश कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि सामाजिक सेवा के भावना से शिविर का आयोजन किया गया है. ताकि लोग इसका लाभ ले सके. मौके पर नेत्र सलाहकार महेश कुमार यादव समेत कई अन्य मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन