40 लाख लक्ष्य, 3.50 लाख में बीत गया साल

Published at :29 Dec 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
40 लाख लक्ष्य, 3.50 लाख में बीत गया साल

बेतिया : वर्ष 2015 में महज अब तीन दिन शेष रह गये हैं. तीन दिनों बाद नया साल नये लक्ष्य के साथ आ जायेगा. लेकिन पुराने साल का ही लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का कौन कहे. उसका 10 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है. यह हाल जिले के मनरेगा योजना का है. इस जिला […]

विज्ञापन

बेतिया : वर्ष 2015 में महज अब तीन दिन शेष रह गये हैं. तीन दिनों बाद नया साल नये लक्ष्य के साथ आ जायेगा. लेकिन पुराने साल का ही लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का कौन कहे. उसका 10 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है. यह हाल जिले के मनरेगा योजना का है. इस जिला में मनरेगा के तहत 40 लाख मानव दिवस इस वित्तीय वर्ष सृजित करने थे.

लेकिन दिसंबर माह तक कुल 3.50 लाख मानव दिवस सृजित किये गये हैं. डीडीसी राजेश मीणा ने ही इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य 40 लाख था. लेकिन अब तक महज 3.50 लाख ही मानव दिवस सृजित किया गया है. सोमवार को वे इसी पर मनरेगा पीओ, जेई, एकाउटेंट के साथ बैठक कर रहे थे.

एक माह में 1.50 लाख मानव दिवस हुआ सृजित
डीडीसी राजेश मीणा ने कहा कि एक माह के अंदर 1.50 लाख मानव दिवस सृजित किया गया है. पूर्व की सभी अपूर्ण योजनाओं को भी इसमें शामिल किया गया था. इसके तहत सामाजिक वानिकी, चापाकल, शौचालय आदि के निर्माण भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि आने के साथ वे करीब 1.50 करोड़ रुपया का भुगतान भी मजदूरों के बीच किये हैं. जो मजदूरों का बकाया चल रहा था. अभी भी करोड़ों रुपये मजदूरों का बकाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन