दूसरे दिन भी काेहरे के कारण चनपटिया में मौत

Published at :28 Dec 2015 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी काेहरे के कारण चनपटिया में मौत

बेतिया : कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. कोहरे के कारण शहर से सटे लोहियरिया चौक के समीप लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी.तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक युवक चनपटिया थाना के लोहियरिया घांगड़टोली के झगरु घांगड बताया गया है. […]

विज्ञापन

बेतिया : कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. कोहरे के कारण शहर से सटे लोहियरिया चौक के समीप लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी.तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक युवक चनपटिया थाना के लोहियरिया घांगड़टोली के झगरु घांगड बताया गया है. घायल शंभू घांगड का इलाज एमजेके अस्पताल में चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते हीं चनपटिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी. जबकि बोलेरो को जब्त कर थाने ले गयी. घटना के बावत बताया जाता है कि लोहियरिया के घांगड़टोली के शंभू घांगड व झगरू घांगड साइकिल से लोहियरिया चौक से शनिवार की देर रात घर जा रहे थे.
इसी बीच बेतिया की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ले ठोकर मार दी. जिससे घटना स्थल पर हीं झगरू की मौत हो गयी. जबकि शंभू गंभीर रूप से घायल हो गया.
बोलेरो चालक गाड़ी घटना स्थल पर हीं छोड़ कर फरार हो गया. वहीं बता दें कि शनिवार को हीं ट्रैक्टर-बाइक की लोहियरिया चौक के समीप आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार रंजन कुमार की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन