हिंसक झड़प मामले में 21 पर एफआइआर, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योगापट्टी : थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में बकरी चराने को लेकर हुई विवाद में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रथम पक्ष के तरफ से थाना कांड संख्या 39/20 दर्ज की गई है. जिसमें अजय ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 13 लोगों को नामजद किया है. इसमें मुन्ना खां, अली हुसैन […]

विज्ञापन

योगापट्टी : थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में बकरी चराने को लेकर हुई विवाद में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रथम पक्ष के तरफ से थाना कांड संख्या 39/20 दर्ज की गई है. जिसमें अजय ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 13 लोगों को नामजद किया है.

विज्ञापन

इसमें मुन्ना खां, अली हुसैन खां, बाबू खां, भुटकुन खां, सागिर खां, अरशाद खां, कजमुल्लाह खां, अजीमुल्ला खां, जाकिर खां, फैयाज खां, आजाद खां, कपिल खा, साहेब हुसैन, सैफुल्लाह खां का नाम शामिल है. वहीं थाना कांड संख्या 40/20 फैयाज खां ने दर्ज कराते हुए 8 लोगों को नामजद किया है. जिसमें अजय ठाकुर, बबलू ठाकुर, सुनील ठाकुर, पुडू ठाकुर, विजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, हरिशंकर ठाकुर, विवेक ठाकुर को नामजद किया गया.

योगापट्टी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दास ने बताया कि इस मामले में प्रथम पक्ष के अजय ठाकुर व दूसरे पक्ष के मुन्ना खां व छन्ने खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि बीते गुरुवार को बकरी चराने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था. इसको लेकर गोलीबारी भी हुई थी. गोली जाकिर व फैयाज को लगी है. दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन