रोक के बावजूद जर्जर व ध्वस्त पुल पर भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाहनों के आवागमन से पुल निर्माण का काम हो रहा प्रभावित विभाग ने प्रशासन से आवागम पर रोक लगाने का किया आग्रह लौरिया : प्रखंड के लौरिया गोनौली मुख्य पथ पर ध्वस्त खनुआ नाला पुल पर विभागीय मनाही के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी है. इससे कभी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. हालांकि […]
विज्ञापन
वाहनों के आवागमन से पुल निर्माण का काम हो रहा प्रभावित
विभाग ने प्रशासन से आवागम पर रोक लगाने का किया आग्रह
लौरिया : प्रखंड के लौरिया गोनौली मुख्य पथ पर ध्वस्त खनुआ नाला पुल पर विभागीय मनाही के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी है. इससे कभी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. हालांकि अभी पुल निर्माण कार्य लगभग चार करोड़ की लागत से प्रगति पर है. लेकिन आवागमन से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है.
दर्जनों गांवों के आवागमन के लिये वैकल्पिक व्यवस्था के तहत परोराहा व सिरकहिया वाले मार्ग को विभाग ने निर्देश दिया है. पुल निर्माण विभाग ने इसके लिये बोर्ड भी लगाया है कि ध्वस्त पुल पर भारी एवं अन्य वाहनों के परिचालन पर मनाही है. परंतु लोग इस ध्वस्त पुल पर बेखौफ भारी वाहन ले जा रहे हैं.
इससे कभी बड़ी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. वहीं संवेदक अशोक कुमार गुप्ता ने संबंधित विभाग को ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मार्ग से आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. वहीं कनीय अभियंता ने भी वैकल्पिक मार्ग से ही वाहनों के आवागमन के लिये निर्देश दिया है. परंतु खनुआ नाला ध्वस्त पुल पर लोग वाहनों को बेखौफ ले जा रहे हैं.
वहीं वाहनों के परिचालन से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. इसका असर निर्माण कार्य पर पड़ रहा है. निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति बन रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










