सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेतिया : मझौलिया थाना के बनकट चौक तिवारी जी के दुकान के समीप सडक दुर्घटना में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक रतनमाला तिवारी टोला निवासी विनोदनाथ तिवारी के पुत्र गुलशन तिवारी बताया गया है. सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस गुलशन को जीएमसीएच ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर […]
विज्ञापन
बेतिया : मझौलिया थाना के बनकट चौक तिवारी जी के दुकान के समीप सडक दुर्घटना में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक रतनमाला तिवारी टोला निवासी विनोदनाथ तिवारी के पुत्र गुलशन तिवारी बताया गया है.
सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस गुलशन को जीएमसीएच ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी. बताया जाता है कि मझौलिया थाना के रतनमाला तिवारी टोला निवासी विनोदनाथ तिवारी के 23 वर्षीय पुत्र गुलशन तिवारी बाइक से शुक्रवार की देर शाम पूर्वी चंपारण जिला के नोनिया जा रहे थे.
जैसे वें गुलशन बनकट चौक स्थित तिवारी जी के दुकान के समीप पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड गया व बाइक एक्सीडेंट हो गया, जिससे गुलशन गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने मझौलिया पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस गुलशन को जीएमसीएच ले गयी. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










