चिमनी मालिक के पुत्र से दो लाख रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन

चनपटिया : साठी थाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के चिमनी मालिक मोती साह के पुत्र अनिल कुमार उर्फ भुलाई की बाइक रोककर हथियार के बल पर कतिपय लोगों ने दो लाख रुपये लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया है. इस दौरान घायल चिमनी मालिक पुत्र को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

चनपटिया : साठी थाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के चिमनी मालिक मोती साह के पुत्र अनिल कुमार उर्फ भुलाई की बाइक रोककर हथियार के बल पर कतिपय लोगों ने दो लाख रुपये लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया है. इस दौरान घायल चिमनी मालिक पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपने फर्दबयान में घायल व्यवसायी पुत्र ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह कोयला का बकाया पैसा देने के लिए अपने घर से दो लाख रुपये लेकर चिमनी पर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में साठी थाना के बेलवा निवासी मो. शाहनवाज पिता स्व. शेख बदरुल हसन, सरफुद्दीन मियां पिता स्व. नथुनी मियां, अबुल्लाह आलम पिता सरफुद्दीन मियां, अबुलकैश आलम व फैज आलम पिता सरफुद्दीन मियां मिले.

उसने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने एक राय होकर मेरी मोटरसाइकिल रोक दी. इस क्रम में सरफुद्दीन बोला कि साला को जान से मार दो. इतने में शाहनवाज ने अपने हाथ मे लिए देशी कट्टा से फायर कर दिया. लेकिन गोली किच कर गयी. तब अबुलैश आलम अपने हाथ में लिये लाठी चलायी और मोटरसाइकिल मेरी गिर गयी और हमको पटक कर मारने लगे.

सरफुद्दीन मियां ने लोहे के रड से पीटने लगे और फैज आलम ने मोटरसाइकिल की डिक्की से दो लाख रुपये लेकर भाग गये. अबुलकैश ने मेरे गले की चैन 25 ग्राम कीमत 75 हजार रुपये छीन लिये और जान से मारने की धमकी दी. उसने बताया है कि ग्रामीणों के बीच बचाव से मेरी जान बची. थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन