गौनाहा में पंच की हत्या

बेतिया/गौनाहा : गौनाहा प्रखंड के माधोपुर पंचायत के पकड़ी विसौली गांव निवासी व माधोपुर पंचायत के पंच कलाम बैठा की हत्या अपराधियों ने दिन दहाड़े कर दी. कलाम की हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गौनाहा पुलिस ने शव को हड़बोड़ा नदी के सरेह से शुक्रवार की दोपहर […]
बेतिया/गौनाहा : गौनाहा प्रखंड के माधोपुर पंचायत के पकड़ी विसौली गांव निवासी व माधोपुर पंचायत के पंच कलाम बैठा की हत्या अपराधियों ने दिन दहाड़े कर दी. कलाम की हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है.
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गौनाहा पुलिस ने शव को हड़बोड़ा नदी के सरेह से शुक्रवार की दोपहर बरामद किया. हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. गौनाहा थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि उसके सिर व हाथ में जख्म के निशान हैं.
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. परिजनों के बयान के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










