डीएम आवास के समीप बाइक की ठोकर से पेंटर की हुई मौत
Updated at : 10 Oct 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बेतिया-अरेराज रोड स्थित जिलाधिकारी आवास के समीप बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत व्यक्ति की पहचान बसवरिया वार्ड नंबर 29 के पारस कुमार पटेल के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय पारस पटेल चेकपोस्ट पर स्थित अपने दुकान से अपने घर […]
विज्ञापन
बेतिया : बेतिया-अरेराज रोड स्थित जिलाधिकारी आवास के समीप बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत व्यक्ति की पहचान बसवरिया वार्ड नंबर 29 के पारस कुमार पटेल के रुप में हुई है.
जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय पारस पटेल चेकपोस्ट पर स्थित अपने दुकान से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आती हुई एक बाइक ने जोर की टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि पारस वही गिरा और उसके चेहरे व नाक से खून निकलने लगा. इससे मौके पर ही पारस की मौत हो गयी. आसपास से जबतक लोग बाइक सवार को पकड़ पाते, तब-तक वह बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया.
मृतक के भाई शंभू प्रसाद ने बताया कि पारस चेकपोस्ट पर गाड़ी पेंटिंग का काम करता था. घटना की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लोगों ने फोनकर घटना की सूचना दी. इसके बाद मुफस्सिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर बेतिया गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर ली है. उन्होंने बताया कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




