जंगली जानवरों के अंगों के साथ तस्कर पकड़ाया, जेल

गौनाहा : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्र से वनकर्मियों ने भालू के पीत एवं तेंदुआ की खोंपड़ी व अन्य अंगों के साथ एक वन तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है. इसकी पुष्टि मंगुराहा वन क्षेत्र के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने की. उन्होंने बताया कि वनों के भ्रमण में जानकारी मिल […]
गौनाहा : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्र से वनकर्मियों ने भालू के पीत एवं तेंदुआ की खोंपड़ी व अन्य अंगों के साथ एक वन तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है. इसकी पुष्टि मंगुराहा वन क्षेत्र के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने की.
उन्होंने बताया कि वनों के भ्रमण में जानकारी मिल रही थी कि मंगुराहा वन क्षेत्र एवं वीटीआर के अन्य क्षेत्र में वन तस्कर सक्रिय हैं. वन तस्करों द्वारा भालू की हत्या कर उनके कीमती अंगों को निकाल लिया जा रहा है और इसकी तस्करी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर वन क्षेत्र में गहन सर्तकता बरती गयी. वनकर्मियों के सहयोग से वन तस्कर को पकड़ने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










