ePaper

चौकीदार को घेर कर पीटने में कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2019 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
चौकीदार को घेर कर पीटने में कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

बैरिया : चौकीदार को घेर कर मारपीट करने के मामले में बैरिया पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि एक फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी में भी पुलिस जुटी हुई है. गिरफ्तार तीनों आपस में संबंधी […]

विज्ञापन

बैरिया : चौकीदार को घेर कर मारपीट करने के मामले में बैरिया पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि एक फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी में भी पुलिस जुटी हुई है. गिरफ्तार तीनों आपस में संबंधी बताये जा रहे हैं.

थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि तीन आरोपी रवि शुक्ला, प्रकाश शुक्ला व गोलू मलकौली पटखौली के रहने वाले है. साथ ही साथ इन आरोपी का एक कार भी जब्त की गई है. वहीं चौथे आरोपी लौकरिया के सोनू कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सोमवार को चौकीदार मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को गश्ती कर घर वापस जा रहा था. तभी रवि शुक्ला आदि गुलाब चौक के समीप चौकीदार सुरेन्द्र को घेर लिया.. इन लोगो ने कहा कि हमे पकड़वाने के लिए घर पर छापेमारी करवा रहे हो. जिसको लेकर तीनों मारपीट करने लगे. फिर घर पर जाकर चौकीदार के पिता काशी महतो से भी मारपीट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन