बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करवाने के लिए चिरैया के सीओ को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चिरैया : चिरैया प्रखंड अंतर्गत रूपहारा पंचायत के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए रूपहारा नहर चौक के पास सीओ सचिंद्र कुमार को गाड़ी से खींच दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. किसी तरह उन्होंने एक दुकान में घुस कर जान बचायी. वहां लोगों ने उन्हें घेर लिया. समझाने पहुंची चिरैया पुलिस को […]
विज्ञापन
चिरैया : चिरैया प्रखंड अंतर्गत रूपहारा पंचायत के ग्रामीणों ने इलाके को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए रूपहारा नहर चौक के पास सीओ सचिंद्र कुमार को गाड़ी से खींच दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. किसी तरह उन्होंने एक दुकान में घुस कर जान बचायी. वहां लोगों ने उन्हें घेर लिया. समझाने पहुंची चिरैया पुलिस को भी गुस्साए लोगों ने खदेड़ दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार पर भी लोगों ने हमला किया, जिसमें कई पुलिस कर्मी चोटिल हुए. दुकान में घुसे सीओ को लोगों ने शटर तोड़ बाहर निकाल पीटा. जख्मी सीओ को ढाका में इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए ढाका व चिरैया प्रखंड सीमा के पास रूपहारा नहर चौक पर सड़क जाम कर दिया. जाम में ढाका कोर्ट जा रहा कैदी भान फंस गया. सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष पहुंचे. लोगों ने उन्हें पीट दिया. करीब एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिये. आक्रोशित लोग जाम स्थान पर सिकरहना एसडीओ व डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे. बाद में ग्रामीणों को सीओ द्वारा
रूपहारा पंचायत को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने के लिखित पत्र पर जाम समाप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










