बिजली की चपेट में आकर मिस्त्री झुलसा, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौतन/बैरिया : नौतन-बेतिया मुख्य मार्ग में बैरिया प्रखंड के तिलंगही में स्थित ट्रांसफार्मर बनाने के चक्कर में एक मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया. घटना मंगलवार सुबह की है. झुलसा ग्रामीण प्राइवेट मिस्त्री बैरिया के वार्ड नंबर नौ निवासी कन्हैया मुखिया बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नौतन पावर ग्रिड व थाना पहुंचकर […]
विज्ञापन
नौतन/बैरिया : नौतन-बेतिया मुख्य मार्ग में बैरिया प्रखंड के तिलंगही में स्थित ट्रांसफार्मर बनाने के चक्कर में एक मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया. घटना मंगलवार सुबह की है. झुलसा ग्रामीण प्राइवेट मिस्त्री बैरिया के वार्ड नंबर नौ निवासी कन्हैया मुखिया बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नौतन पावर ग्रिड व थाना पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया तथा वे मुआवजे की मांग पर अड़ गये. हालांकि थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला व एसआई प्रभात समीर के समझाने पर मामला शांत हुआ.
जानकारी के अनुसार तिलंगही में लगे बिजली की ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी थी. बिजली की सप्लाई नौतन ग्रिड से ही होती है. ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक करने के लिए पावर ग्रिड के कर्मी मुन्ना राम वहां गये तथा तिलंगही का लोकल ग्रामीण मिस्त्री कन्हैया मुखिया हाईटेंशन तार पर चढ़ गया. बताते हैं कि बिजली काटकर मिस्त्री को पोल पर चढ़ाया गया था. लेकिन अभी मिस्त्री बिजली पोल पर ही था कि अचानक बिजली की सप्लाई हो गयी और बिजली की चपेट में आने के बाद पोल पर चढ़े ग्रामीण मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया.
बैरिया थानाधयक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण बिजली कटवाकर पोल से मिस्त्री को उतारा और बेतिया अस्पताल ले गये. उसके परिवार वाले निजी क्लिनिक में इलाज करा रहे हैं. इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए नौतन ग्रिड व थाना पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. जहां लोगों को समझाकर शांत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










