काउंटर पर पैर रखने पर दवा दुकान में घुस कर कर्मी को पीटा, धमकी दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 2:10 AM
बेतिया : शहर के एसबीआइ की मुख्य शाखा के सामने स्थित साईं मेडिको दवा दुकान में घुसकर दुकानदार के कर्मी की पिटाई का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में पिन्नू नामक व्यक्ति उक्त कर्मचारी को पीटते हुए दिख रहा है. तीन जून को हुई इस वारदात का वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आयी […]
बेतिया : शहर के एसबीआइ की मुख्य शाखा के सामने स्थित साईं मेडिको दवा दुकान में घुसकर दुकानदार के कर्मी की पिटाई का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में पिन्नू नामक व्यक्ति उक्त कर्मचारी को पीटते हुए दिख रहा है. तीन जून को हुई इस वारदात का वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आयी पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके लाल बाजार स्थित आवास पर छापेमारी की.
हालांकि, वह मौके पर नहीं मिला. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है. आरोपित पिन्नू राज्य की एक पूर्व मंत्री का भाई बताया जाता है. इस वजह से मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










