वाहन लिफ्टर गिरोह के दो अपराधी धराये

बेतिया : वाहन चेकिंग के दौरान गोपालपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को तस्करी के चरस के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि चार पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक […]
बेतिया : वाहन चेकिंग के दौरान गोपालपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को तस्करी के चरस के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि चार पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
इसी कड़ी में गोपालपुर पुलिस बेतिया मैनाटांड़ पथ में बैशखवा चौक के पास वाहनचेकिंग अभियान चला रही थी. जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष शाहीद अनवर कर रहे थे. वाहन चेकिंग के क्रम में ही सोमवार को एक बाईक पर सवार होकर दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखायी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










