सीएस ने किया मलेरिया कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया : सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मलेरिया विभाग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जापानी इंसेफलाइटिस से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. डॉ. सिन्हा ने विभाग मे विभिन्न कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से फीडबैक प्राप्त कर दवा, उपस्कर आदि अन्य समाग्रियों […]

विज्ञापन

बेतिया : सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मलेरिया विभाग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जापानी इंसेफलाइटिस से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. डॉ. सिन्हा ने विभाग मे विभिन्न कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से फीडबैक प्राप्त कर दवा, उपस्कर आदि अन्य समाग्रियों की व्यवस्था करने को कहा.

विज्ञापन

उन्होंने इस बीमारी से निपटने के लिए अलर्ट रहने की हिदायत दी. बता दें कि पटना में विभागीय बैठक के दौरान जापानी इंसेफलाइटिस पर चर्चा हुई. इस दौरान स्थानीय स्तर पर कई कमियों को पाया गया. कमियों को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करने की बात उन्होंने कही. मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवी विनय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन