सिलेंडर फटने से पिता पुत्र समेत तीन झुलसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घर जला, लाखों की संपत्ति हुई राख बेतिया/बैरिया : दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया. इससे घर में उपस्थित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. साथ ही आग ने घर को जलाकर राख कर दिया. परिजनों ने तीनों झुलसे व्यक्ति को इलाज […]
विज्ञापन
घर जला, लाखों की संपत्ति हुई राख
विज्ञापन
बेतिया/बैरिया : दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया. इससे घर में उपस्थित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. साथ ही आग ने घर को जलाकर राख कर दिया. परिजनों ने तीनों झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी विनोद कुशवाहा के घर में उनका पुत्र दूध गर्म कर रहा था. अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी. आग लगते ही गैस सिलेंडर फट गया. जिसमें विनोद कुशवाहा पुत्र धीरज कुशवाहा, नीरज कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गये.
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है गैस सिलेंडर फटने से घर में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घंटों गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन