एससी/एसटी के विशेष लोक अभियोजक पर गिरी गाज, हुए पदमुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेतिया : अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के विशेष अभियोजक चंद्रदेव राम को सरकार ने पदमुक्त कर दिया है. उन पर यह कार्रवाई एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित वादों में सरकार का पक्ष न्यायालय में मजबूती से नहीं रखने, संतोषप्रद कार्य नहीं करने एवं वाद के पीड़ित को मुआवाजा दिलाने के […]
विज्ञापन
बेतिया : अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के विशेष अभियोजक चंद्रदेव राम को सरकार ने पदमुक्त कर दिया है. उन पर यह कार्रवाई एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित वादों में सरकार का पक्ष न्याया��य में मजबूती से नहीं रखने, संतोषप्रद कार्य नहीं करने एवं वाद के पीड़ित को मुआवाजा दिलाने के नाम पर रुपये की मांगने को लेकर की गई है.
सरकार के प्रभारी संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने विशेष लोक अभियोजक चंद्रदेव राम को पदमुक्त करते हुए जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे को पत्र भेजा है. डीएम को भेजे गए पत्र में प्रभारी संयुक्त सचिव ने कहा है कि विशेष लोक अभियोजक पर लगे गंभीर आरोप को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में सरकार ने पदमुक्त कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










