नौवीं की छात्रा को किया अगवा, प्राथमिकी दर्ज

बेतिया : नगर के बसवरिया आशा नगर निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा का सोये अवस्था में कतिपय तत्वों ने अपहरण कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें धनंजय कुमार, त्रिवेणी महतो, दौलत महतो, लड़के की मां तथा त्रिपाठी सर को […]
बेतिया : नगर के बसवरिया आशा नगर निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा का सोये अवस्था में कतिपय तत्वों ने अपहरण कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें धनंजय कुमार, त्रिवेणी महतो, दौलत महतो, लड़के की मां तथा त्रिपाठी सर को अभियुक्त बनाया गया है.
लड़की की खोजबीन की जा रही है. शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा. एफआईआर में बताया गया है कि लड़की सोमवार की रात घर में सोयी थी. तभी पड़ोसी के लड़के धनंजय कुमार के साथ अन्य अभियुक्तों ने मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




