ePaper

सत्याग्रह एक्स से 70 लाख की चरस जब्त

Updated at : 14 Mar 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
सत्याग्रह एक्स से 70 लाख की चरस जब्त

नरकटियागंज : रक्सौल से आनंद विहार जानेवाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को लावारिस हालत में पड़े सात पैकेट चरस को रेल पुलिस ने जब्त किया है. जब्त चरस की कीमत 70 लाख रुपये बताई जाती है . रेल पुलिस को यह सफलता उस वक्त लगी जब थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में अधिकारी व […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : रक्सौल से आनंद विहार जानेवाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को लावारिस हालत में पड़े सात पैकेट चरस को रेल पुलिस ने जब्त किया है. जब्त चरस की कीमत 70 लाख रुपये बताई जाती है
. रेल पुलिस को यह सफलता उस वक्त लगी जब थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में अधिकारी व जवान ट्रेन में सर्च अभियान चला रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है.
सूचना मिलते ही रेल पुलिस को अलर्ट कर सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान जेनरल डिब्बे के सीट के नीचे एक कपड़ा के बैग में कुछ सामान लावारिस हालत में दिखाई दिया. बैग की जब जांच की गयी तो उसमें अलग अलग सात पैकेट मिले जिनमें अतिप्रशोधित नेपाली चरस मिला.
चरस को जब्त कर ली गयी है और अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि रेल पुलिस द्वारा इन दिनों सभी ट्रेनों में सघन रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन