सादे चेक पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप

बेतिया : बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत में सात निश्चय योजना से हो रहे कार्यों में घोर अनियमितता होती नजर आ रहा है. इससे संबंधित वार्ड नंबर 18 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के वार्ड सचिव ने डीडीसी को आवेदन सौंपा. आवेदन में बताया गया है कि मुखिया पति के द्वारा 18 […]
बेतिया : बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत में सात निश्चय योजना से हो रहे कार्यों में घोर अनियमितता होती नजर आ रहा है. इससे संबंधित वार्ड नंबर 18 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के वार्ड सचिव ने डीडीसी को आवेदन सौंपा. आवेदन में बताया गया है कि मुखिया पति के द्वारा 18 नंबर वार्ड में बोरिंग का काम अपने स्तर से जबरदस्ती कराया जा रहा है. इतना ही नहीं सादा चेक पर भी हस्ताक्षर करा लिया गया है. बोरिंग लगाए चार महीने हो गए हैं,
लेकिन अभी तक पाइप का काम उनके द्वारा नहीं किया गया. मुखिया पति से पूछे जाने पर वे कहते हैं कि सादा चेक पर हस्ताक्षर कर दो, तभी पाइप का काम हम करेंगे. मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर आठ, चार तथा 10 में जो बोरिंग हुआ है. वहीं मानक के अनुसार उसकी गहराई भी नहीं है तथा वार्ड सदस्य को डरा धमका कर ज्यादा से ज्यादा राशि की निकासी भी कर ली गयी है. जबकि इस पंचायत का मामला कई बार सुर्खियों में चुका है. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. ऐसा लगता है कि इसमें जेइ की मिलीभगत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










