अखाड़ों में युवाअों ने दिखाये करतब

Published at :29 Jul 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
अखाड़ों में युवाअों ने दिखाये करतब

आयोजन. सतरंगी कार्यक्रमों के बीच नगर के अखाड़े की निकली झांकियां पारंपरिक तरीके से राजडयोढ़ि में लगा मुख्य मेला, जारी रहे खेल तमाशे भगवा रंग में रंगा दिखा शहर का चप्पा-चप्पा खूब चला मिठाइयां खाने-खिलाने का दौर बेतिया : सावन मास. शुक्ल पक्ष. पंचमी तिथि. नागपंचमी पर्व के दिन शुक्रवार को पूरा शहर भगवा रंग […]

विज्ञापन

आयोजन. सतरंगी कार्यक्रमों के बीच नगर के अखाड़े की निकली झांकियां

पारंपरिक तरीके से राजडयोढ़ि में लगा मुख्य मेला, जारी रहे खेल तमाशे
भगवा रंग में रंगा दिखा शहर का चप्पा-चप्पा
खूब चला मिठाइयां खाने-खिलाने का दौर
बेतिया : सावन मास. शुक्ल पक्ष. पंचमी तिथि. नागपंचमी पर्व के दिन शुक्रवार को पूरा शहर भगवा रंग में रंगा दिखा. इस पर्व पर नाग देवता की पूजा अर्चना की गयी. दूध एवं लावा चढ़ाया गया.
इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों कमेटियों द्वारा जुलूस निकाला गया. लोगों ने अखाड़े में तलवारबाजी के अतिरिक्त अन्य करतब दिखाये. शहर में इस अवसर पर लोगों ने सुबह में जहां पहले मंदिरों में महादेव की पूजा-अर्चना कर नाग देवता को दूध व लावा का प्रसाद चढ़ाया. वहीं शाम को अखाड़ा जुलूस में शामिल होकर पर्व की खुशियां मनाई.
शहर में पारंपरिक सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करते हुए सभी वार्डों से अखाड़े निकाले गये. पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच निकले इन अखाड़ों की परिपूरित इंद्रधनुषी सौंदर्य देखते बन रही थी. इस दौरान युवाओं का उत्साह और श्रद्धाभक्ति सराहनीय रही. ये संतरंगे कार्यक्रमों के बीच करतब दिखाकर अपने प्राचीन कलाओं का प्रदर्शन किये. शहर के कुल 39 वार्डों के लाइसेंसी अखाड़ों के निकाले जाने से पुलिस और प्रशासन के पदाधिकारी काफी राहत में दिखे. मुख्य मेला बेतिया राज के महल के समक्ष राजडयोढ़ी में लगा.
जहां पूरा मेला लाठी व पारंपरिक हथियारों से पटा रहा. सर्वाधिक महत्वपूर्ण तो यह कि यहां कला के प्रदर्शन के लिए सभी वार्डों के अखाड़े में शामिल युवकों को मौका दिया गया. मेले में सर्वाधिक बिक्री मिठाइयों की हुई और देर शाम तक चले इस मेले में मिठाइयां खाने और खिलाने का दौर चलता रहा. ऐसे तो शहर के सभी वार्डों के अखाड़े की तैयारी एक से बढ़कर एक रही. वे अपने हिसाब से अखाड़े में इस बार झांकियों को शामिल कर आकर्षक बनाने का बेहद बेहतर प्रयास किये थे. लेकिन पहले से ही सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले बसवरिया मोहल्ले के चार-पांच वार्डों वाले अखाड़े की धूम कुछ अलग रही. वैसे छोटी-मोटी धक्का-मुक्की को छोड़ दें तो कहीं से किसी बड़ी मारपीट तक की सूचना नहीं मिली.
सुरक्षा की रही चाक-चौबंद व्यवस्था, तैनात दिखे सशस्त्र बल
अखाड़े के मद्देनजर नगर पुलिस शहर में पूर्व से ही गश्त लगाती रही. दंडाधिकारियों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की भारी संख्या के बीच की गयी थी. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान के अलावा नगर पुलिस के पदाधिकारी संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर शांति-व्यस्था में जुटे रहे. सदर एसडीएम व एसडीपीओ भी पल-पल की खबर लेकर भ्रमण करते दिखे.
सेवा कैंप लगा विहिप व बजरंग दल ने किया कलाबाजों को सम्मानित : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में राजदयोढ़ि में सेवा कैंप लगाया गया. साथ ही सभी अखाड़ा समितियों को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहवर्द्धन के लिए पारंपरिक शस्त्रों और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं चोट-चपेट वाले कलाकारों का चिकित्सा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विहिप के प्रांतीय मंत्री अशोक श्रीवास्तव, जिला संघ चालक डा. अनिल कुमार मोटानी, प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सन्नी कुमार सिंह, संरक्षक लालबाबू, दीपेंद्र सर्राफ, गोल्डी जायसवाल, विभाग मंत्री विनय कुमार, नीरज सोनी, आशीष उदयपुरिया, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुजीत सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ कर किया. मंच का संचालन मनोज वर्णवाल व सोनू साह ने किया. जबकि मौके पर आचार्य उमेश त्रिपाठी, रमण गुप्ता, दिनेश सिंघानिया, धर्मेंद्र कुमार समेत भारी संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन