पूर्वांचल एक्सप्रेस से 45 बोतल देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Published at :29 Jul 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस से 45 बोतल देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

नरकटियागंज : डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी यूपी से शराब की खरीदारी कर नरकटियागंज ला रहा था. इस संबंध में बताया जाता है कि रेल मार्ग रक्षक दल द्वारा डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में जांच अभियान चलाया जा रहा था. बगहा […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. कारोबारी यूपी से शराब की खरीदारी कर नरकटियागंज ला रहा था. इस संबंध में बताया जाता है कि रेल मार्ग रक्षक दल द्वारा डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में जांच अभियान चलाया जा रहा था. बगहा रेलवे स्टेशन के समीप जांच

के दौरान ट्रेन के जेनरल बोगी में पुलिस द्वारा जब बैग की तलाशी लिया गया तो बैग से 45 बोतल देशी लैला शराब बरामद हुआ. इसके साथ ही रेल पुलिस ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान योगापट्टी थाना के सहादतपुर निवासी ललन यादव के रूप में हुई है. मार्ग रक्षक दल में सिपाही इंतेजार आलम व हवलदार रंजीत कुमार शामिल रहे. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि शराब को जब्त कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन