दुबई जा रहे यात्री को चाकू मार 40 हजार रुपये लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा : दुबई जाने वाले एक यात्री को शौच करने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े चाकू मार कर घायल कर दिया.इस दौरान उसके पॉकेट से 40 हजार रुपया छीन कर अपराधी चंपत हो गये. घटना के बाबत बताते हैं कि बगहा स्टेशन के सामने प्लेट फॉर्म नंबर दो के पीछे गन्ने की खेत […]
विज्ञापन
बगहा : दुबई जाने वाले एक यात्री को शौच करने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े चाकू मार कर घायल कर दिया.इस दौरान उसके पॉकेट से 40 हजार रुपया छीन कर अपराधी चंपत हो गये.
घटना के बाबत बताते हैं कि बगहा स्टेशन के सामने प्लेट फॉर्म नंबर दो के पीछे गन्ने की खेत में उक्त व्यक्ति शौच करने गया था. इसी दौरान उसका पीछा कर रहे अपराधी उसको चाकू से मार कर जख्मी कर दिये.हो हल्ला की आवाज पर उसके परिजन व जीआरपी घटना स्थल की ओर दौड़े तब तक अपराधी फरार हो गये. घायल को तत्काल समीप के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.जहां उसकी उपचार की जा रही है.घायल व्यक्ति के भाई रघु राम ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ भाई को छोड़ने बगहा स्टेशन आया था.उसके भाई व
अहिरवलिया निवासी शिवशंकर राम की फ्लाइट 11 जुलाई को दिल्ली से था.शिवशंकर अपने परिजनों के साथ दिल्ली की ट्रेन सप्तक्रांति सुपर फास्ट पकड़ने बगहा आया था. इसी क्रम में उसे शौच लग गयी एवं वह स्टेशन के बगल में गन्ने की खेत में चला गया. इस बाबत जीआरपी हवलदार रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना पटखौली ओपी क्षेत्र की है.ओपी प्रभारी सुभाष मुखिया को सूचना दे दी गयी है. इलाज के दौरान ओपी प्रभारी भी क्लिनिक पहुंचे एवं मामले का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




