चचेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया गांव का मामला सरिसवा : मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया गांव में एक युवक द्वारा अपने ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि युवक ने नाबालिग बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम देने की कोशिश […]
विज्ञापन
मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया गांव का मामला
सरिसवा : मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया गांव में एक युवक द्वारा अपने ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है.
आरोप है कि युवक ने नाबालिग बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित बच्ची के शोर मचाने पर उसके परिजन आ पहुंचे और आरोपित वहां से भाग निकला.
आवेदन पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में पीड़िता ने की ओर से थाने में दिये गये आवेदन के मुताबिक, रविवार की दोहपर वह अपने मवेशी घर (घारी) में बकरी बांधने गयी थी. इसी दौरान उसका चचेरा भाई भी घारी में आ पहुंचा और अश्लील हरकते करने लगा.
इस पर पीड़ित बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित
उसका मुंह दबा कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. पीड़िता के शोर मचाने पर अचानक उसके परिजन मौके पर आ गये तो वह वहां से भाग गया. थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि आवेदन मिल गया है. जांच आरम्भ कर दी गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










