बंधन बैंककर्मी से डेढ़ लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

नरकटियागंज में बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से डेढ़ रुपया लूट लिया है.घटना शिकारपुर थाना के चांदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है
नरकटियागंज में बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से डेढ़ रुपया लूट लिया है.घटना शिकारपुर थाना के चांदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है. हालांकि पुलिस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
इस संबंध में बंधन बैंक के अन्य कर्मियों ने बताया कि नरकटियागंज के बंधन बैंक का कर्मी मनीष कुमार रामनगर से बैंक का लगभग डेढ़ लाख रुपए लेकर आ रहे थे जब वह चांदपुर गांव के पहले पेट्रोल पंप के पास पहुचे तो एक अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी पीछे से आकर उसकी बाइक को धक्का दे दिए.
इस दौरान कर्मी अपनी बाइक से निचे गिर गया. जिसके बाद दोनों बदमाशो ने पिस्टल उसके सिने में सटाकर जान से मारने की धमकी दी और रुपए से भरा बैग छीन लिया। रुपए छिनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से धुमनगर की तरफ भाग गये. बंधन बैंक के कर्मियों ने बताया कि मनीष ने इसकी सूचना आॅफिस में दी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




