भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो तस्कर ढूंढ़ने लगे जुगाड़, अब शरीर में छिपाकर बिहार ला रहे शराब

Published by : Anshuman Parashar Updated At : 08 May 2025 9:41 AM

विज्ञापन

Bihar (शराब लाते हुए तस्कर गिरफ्तार)

Bihar: नेपाल से बिहार शराब ला रहे युवक की चतुराई रक्सौल बॉर्डर पर फेल हो गई. हरैया पुलिस ने कस्टम चेकपोस्ट पर तलाशी में उसके शरीर से बियर के 12 केन और शराब की 4 बोतलें बरामद कीं. मामला चौंकाने वाला है.

विज्ञापन

Bihar: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन तस्कर अब नए-नए हथकंडे अपनाकर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला सामने आया है पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में जहां नेपाल सीमा से सटे हरैया थाना क्षेत्र में एक युवक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया. जब वह अपने शरीर में कपड़े के नीचे बियर की 12 कैन और शराब की 4 बोतलें छिपाकर बिहार में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था.

बिहार सरकार की शराबबंदी के बावजूद सीमाई इलाकों में चुनौती बरकरार

गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज सिंह, निवासी नागा रोड रक्सौल के रूप में हुई है. पुलिस को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ और तलाशी के दौरान चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. उसके कपड़ों और शरीर में शराब की कैन और बोतलें छिपी हुई थीं. यह गिरफ्तारी कस्टम चेक पोस्ट पर हरैया पुलिस की मुस्तैदी से संभव हो सकी.

शराबबंदी के बाद बदली तस्करी की शैली

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद तस्करों ने अपने तरीके बदल दिए हैं. कोई शरीर में शराब छिपाकर आता है, तो कोई गाड़ियों में गुप्त चेंबर बनाकर. लेकिन पुलिस की नजर से बचना अब आसान नहीं है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

सीमा चौकसी बढ़ी, हर संदिग्ध पर नजर

बिहार-नेपाल सीमा खासकर पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जैसे जिलों में शराब तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. रक्सौल में हुई इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने सीमाई थानों को सतर्क कर दिया है. संदिग्धों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश भी जारी किया गया है.

Also Read: बिना नंबर प्लेट की काली थार और विदेशी हथियारों का जखीरा! पुलिस ने बड़ी साजिश का ऐसे किया खुलासा

जेल भेजा गया आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सूरज सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है. इस मामले से यह साफ है कि बिहार में शराबबंदी लागू रखना अब भी एक कानूनी और सामाजिक चुनौती बना हुआ है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन