अधिकारियों पर अड़ियल रवैये का आरोप लगा कर हड़ताल पर गये एंबुलेंस चालक
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 1:04 AM
102 एंबुलेंस कर्मी बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए और एंबुलेंस का चक्का जाम कर दिया. हड़ताल की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है.
बेतिया : 102 एंबुलेंस कर्मी बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए और एंबुलेंस का चक्का जाम कर दिया. हड़ताल की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. बिहार राज्य चिकित्सा संघ इंटक के बैनर तले एंबुलेंस कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मांगों के प्रति अपनी आवाज बुलंद की.
नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने कहा वे अपनी मांगों के प्रति पहले भी कई बार आंदोलन कर चुके है. हड़ताल से करीब दस दिन पहले ही मांग पूरी नहीं होने पर एंबुलेंस का चक्का जाम करने की रणनीति से सिविल सर्जन सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था, लेकिन एंबुलेंस कंट्रोलर ऑफिसर, रिजनल मैनेजर, जिला स्वास्थ्य समिति के उच्च अधिकारियों के अड़ियल रवैया की वजह से उन्हे यह निर्णय लेना पड़ा है. वक्ताओं ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका लगातार शोषण किया जा रहा है. 11 एंबुलेंस को रद्द कर दिया गया है.
इसमे कार्यरत कुल 44 कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी को रिलिवर के रूप में अन्य पीएचसी में कार्य लिया जा रहा है. जबकि 24 कर्मियों को एजेंसी द्वारा कार्य मुक्त कर बैठा दिया गया है. नतीजतन उन कर्मियों के परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों की शिक्षा दीक्षा अंधकार में है. इतना ही नहीं नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने एजेंसी व इससे जुड़ी अधिकारियों पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे हड़ताल पर डटे रहेंगे. मौके पर सुनील कुमार राम, तहसीन आजाद, शशिभूषण वर्मा, संदीप कुमार यादव, राजू कुमार राय, विकास कुमार, आदेश मणि तिवारी आदि उपस्थित रहे.
बगहा : बिहार राज्य 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ इंटक प.चंपारण के आह्वान पर बुधवार से एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. एंबुलेंस कर्मी की हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को मिलने वाली नि:शुल्क एंबुलेंस की सभी सुविधा ठप हो गयी है. जिसको लेकर मरीज व परिजन परेशान है. प्रभारी उपाधीक्षक डा.एसपी अग्रवाल ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी अपनी मांग पत्र से संबंधित ज्ञापन अस्पताल प्रबंधन व जिला सिविल सर्जन को दिया है.
उन्होंने बताया कि अस्पताल का पोषक क्षेत्र बड़ा होने को लेकर दूर दराज क्षेत्रों से आये दिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते रहते हैं. हड़ताल में एंबुलेंस कर्मी सिकंदर यादव, अमित शाही, अजीत कुमार चौधरी, ग्यासुद्दीन बैठा, सूर्यभान राम, संजय मिश्र, रत्नभूषण कुमार, विजय नाग, अजय चौबे, मनोज चौधरी आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










