ट्रैक्टर लुटने वाले 13 बदमाश धराये

Updated at : 16 Jan 2014 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर लुटने वाले 13 बदमाश धराये

मोतिहारी/मेहसीः पीपरा से ट्रैक्टर लूट कर भाग रहे आठ अपराधियों के पकड़े जाने से ट्रैक्टर लुटने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर व गोपालगंज में छापेमारी कर इस गिरोह से जुड़े पांच अपराधियों को दबोचा है. इसके साथ ही लूट व चोरी का आठ ट्रैक्टर भी […]

विज्ञापन

मोतिहारी/मेहसीः पीपरा से ट्रैक्टर लूट कर भाग रहे आठ अपराधियों के पकड़े जाने से ट्रैक्टर लुटने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर व गोपालगंज में छापेमारी कर इस गिरोह से जुड़े पांच अपराधियों को दबोचा है. इसके साथ ही लूट व चोरी का आठ ट्रैक्टर भी किया है. गिरफ्तार 13 अपराधी मुजफ्फरपुर व गोपालगंज जिला के रहने वाले है. इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है.

मेहसी थानाध्यक्ष रामप्रमोद सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर लुटने वाले गिरोह का गैंग लीडर मोतीपुर बथना गांव का राजेश भगत है. उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य बदमाश पकड़े गये है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आठों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में मेहसी थानाध्यक्ष के अलावे चकिया के रवि कुमार, पीपरा के दिलीप कुमार, पीपराकोठी के रंजन कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन