इंजीनियर से 65 हजार की लूट, एक गिरफ्तार
Updated at : 03 Feb 2020 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मांगी थी रंगदारी मोतिहारी : इंडियन ऑयल के एक इंजीनियर से बदमाशों ने दस लाख की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर रास्ते में घेर कर मारपीट की और 65 हजार रुपया नगद तथा दो मोबाइल लूट लिया. सूचना पर नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा. […]
विज्ञापन
दो दिन पूर्व मांगी थी रंगदारी
मोतिहारी : इंडियन ऑयल के एक इंजीनियर से बदमाशों ने दस लाख की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर रास्ते में घेर कर मारपीट की और 65 हजार रुपया नगद तथा दो मोबाइल लूट लिया. सूचना पर नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा. वहीं अन्य बदमाशों के धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
गिरफ्तार बदमाशों में संदीप कुमार उर्फ बाबू साहेब चिकनौटा सुगौली का रहने वाला बताया जाता है. जानकारी के अनुसार सुगौली थाना के छपरा बहास में इंडियन ऑयल टर्मिनल पर निर्माण कार्य चल रहा है. प्रत्येक दिन की भांति इंजीनियर अपना काम करे लखौरा रोड स्थित अपने आवास आ रहा था, जहां बदमाशों ने अवधेश चौक पर घेर घटना को अंजाम दिया.
इंजीनियर दीपक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने दो दिन पूर्व साइड पर जाकर 10 लाख की रंगदारी मांगी थी. शनिवार की देर शाम साइड से अपने आवास स्काॅर्पियो से कर्मचारी कृष्णा मंडल के साथ जा रहा था कि अवधेश चौक पर रोक कर मारपीट की और साइड पर अपने साथ ले गये 65 हजार रुपया नकद व दो मोबाइल लूट लिया.
सूचना पर नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप कुमार उर्फ बाबू साहेब चिकनौटा सुगौली को पुलिस ने उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. चिकनौटा के पप्पू सिंह सहित 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खोज में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह, कांड के अनुसंधानकर्ता रागीव हसन एवं सुगौली पुलिस शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




