अपराधियों ने सोये अवस्था में युवक को मारी गोली, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत स्थित बैरागी टोला गांव में सोमवार की रात सोये अवस्था में बाइक सवार अपराधियों ने रविरंजन यादव को गोली मार दिया. गोलीकांड में रविरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए मोतिहारी ले आये, जहां […]
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत स्थित बैरागी टोला गांव में सोमवार की रात सोये अवस्था में बाइक सवार अपराधियों ने रविरंजन यादव को गोली मार दिया. गोलीकांड में रविरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया.
परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए मोतिहारी ले आये, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया. घायल रविरंजन पुनदेव राय का 18 वर्षीय पुत्र है. मामले को ले पीड़ित के चाचा शिवपूजन राय ने बताया कि रविरंजन खाना खाकर घर के बरामदे में सोया था. इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी आये ओर गोली मार भाग निकले. गोली उनके कमर के पास लगी है. गोली की आवाज सुनकर पहुंचा तो भतीजा खून से लथपथ पडा था.
घटनास्थल से खोखा भी बरामद हुआ है. घायल की मां गायत्री देवी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागी टोला बखरी में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. मामले का विभिन्न बिंदुओं पर सूक्ष्म जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










