दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

गोविंदगंज : दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की गला दबा का हत्या कर दी गयी. घटना नवादा पंचायत के महादलित बस्ती की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. इस संबंध में विवाहिता की मां सुगंधी देवी ने पति, […]
विज्ञापन
गोविंदगंज : दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की गला दबा का हत्या कर दी गयी. घटना नवादा पंचायत के महादलित बस्ती की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. इस संबंध में विवाहिता की मां सुगंधी देवी ने पति, सास, ससुर सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी के अनुसार थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट के लालबाबू राम ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी सुमन देवी की शादी नवादा गांव के शंभु राम के पुत्र संजय राम के साथ की थी. शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने दहेज में बाइक की मांग करने लगे. सुमन की सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालवालों को समझाकर लौट आया. बावजूद वे लोग सुमन की हत्या कर दी. घटना के बाद से सभी लोग घर छोड़ फरार है. पुलिस ने घर के आंगन से शव को बरामद किया है. विवाहिता के गले में निशान है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी.
महिला को फरसा से मार किया जख्मी, प्राथमिकी : मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के अमर छतौनी में प्रमिला देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अमर छतौनी के राजन कुमार व रंजन कुमार को आरोपित किया है. बताया कि घर में सो रही थी. इसी दौरान दोनों आरोपितों ने दरवाजे पर चढ़ गाली-गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार जख्मी कर दिया. केस करने पर जान से मारने की धमकी दी. प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भाष्कर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




